logo

कायस्थ समाज ने मनाई स्वामी विवेकानंद की जयंती किया माल्यार्पण

नीमच। कायस्थ समाज द्वारा युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती पर लिड कालेज स्वामी विवेकानन्द महा विद्यालय में स्थित स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया व स्वामी जी द्वारा पूरे विश्व को जो संदेश दिया गया उसे याद किया गया और उनके प्रेरणादायक वचन सभी को याद दिलाए गये।रामक्रष्ण परमहंस के सुयोग्य शिष्य रहे स्वामी विवेकानंद को सम्मानित करने के लिए 12 जनवरी का दिन विश्व युवा दिवस के रुप मे मनाया जाता है आज तो समाज के सदस्य बृजेश सक्सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि आज हमारे देश के महापुरुष स्वामी विवेकानंद जी की जन्म जयंती है स्वामी विवेकानंद जी वह महापुरुष है जिन्होंने सनातन धर्म को पूरे विश्व में फैलाया है और अमेरिका में जो उन्होंने उद्बोधन दिया वह विश्व के बेहतर उद्बोधन में एक था हालांकि महापुरुष किसी भी जाति धर्म एवं संप्रदाय के नहीं होते हैं परंतु हमें यह कहते हुए गर्व होता है कि स्वामी विवेकानंद भी एक कायस्थ थे और आज हम उन्हीं की जन्म जयंती मनाते हुए गौरवान्वित हो रहे हैं। स्वामी विवेकानंद की जन्म जयंती मनाने के दौरान बृजेश सक्सेना महेंद्र भटनागर नितिन सक्सेना इंजीनियर बाबूलाल गौड़ पंकज श्रीवास्तव सहित समाज के अनेक सदस्य मौजूद थे।

Top