logo

सिंगोली मंडल में भाजपा का महाजनसंपर्क अभियान जारी 

सिंगोली(माधवीराजे)।30 अप्रैल मंगलवार को सिंगोली भाजपा मंडल के ग्राम झांतला,कदवासा शहनातलाई आदि ग्राम पंचायत में महाजनसंपर्क अभियान भारतीय जनता पार्टी का संपन्न हुआ।इस अवसर पर नुक्कड़ सभा में अशोक विक्रम सोनी महामंत्री भारतीय जनता पार्टी जिला मंत्री,सतीश व्यास मंडल प्रभारी,पूर्व जिला महामंत्री वीरेंद्र पाटीदार ने महाजनसंपर्क अभियान में संबोधित करते हुए आव्हान किया कि आने वाली 13 तारीख को कमल के सामने वाला बटन दबाकर सुधीर गुप्ता जी को विजय बनाकर नरेंद्र मोदी जी के हाथ मजबूत करें और 2047 में इस राष्ट्र को विश्व गुरु बनाने,विकसित भारत का निर्माण करने के लिए हवन किया।इस अवसर पर मंडल के महामंत्री पारस जैन,पवन पालीवाल, किसान मोर्चा के शोभालाल धाकड़,कौशलकिशोर व्यास,सुरेश गुर्जर ब्रह्मपुरी,पंकज जैन,शोभालाल धाकड़,शंकरलाल धाकड़,भगवानलाल बलाई, देवीलाल गुर्जर,राजूभाई सरपंच आदि कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे तथा यह भी आह्वान किया कि  कल भाजपा प्रत्याशी सुधीर जी गुप्ता का दौरा है।सुधीर जी गुप्ता के जनसंपर्क अभियान को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहकर सफल बनाएं।

Top