सरदारसिंह अध्यक्ष, गोवर्धन सचिव, कोषाध्यक्ष नागेश निर्वाचित,
नीमच। श्री राम के वंशज अखिल भारतीय क्षत्रिय मेंवाडा रघुवंशी नायक समाज जिला इकाई नीमच के चुनाव नीलकंठ महादेव मंदिर नीलकंठ महादेवपुरा बोरखेड़ी में समाज के वरिष्ठ पंच रतन रघुवंशी कन्या खेड़ा ,भगत राम लसूडी तंवर, प्रेम रघुवंशी चीताखेड़ा, मदन रघुवंशी ढाबा ,विकास रघुवंशी भरभडिया ,कमल सरवानिया बोर, राधेश्याम रघुवंशी मालखेड़ा की उपस्थिति में निर्विरोध संपन्न हुए। अध्यक्ष पद पर सरदार सिंह रघुवंशी जैतपुरा पलसोड़ा, उपाध्यक्ष नारायण सिंह रघुवंशी बरडा, महेश रघुवंशी पिपलिया रावजी, सचिव गोवर्धन चौहान लसूडी तंवर,सह सचिव शांति लाल रघुवंशी ढंढेरी, कोषाध्यक्ष नागेश रघुवंशी भादवामाता, मिडिया प्रभारी दिनेश रघुवंशी वयखेड़ा, प्रचारमंत्री भेरूलाल रघुवंशी जीरन, सह सलाहकार गोपाल रघुवंशी सरवानिया बोर, राधेश्याम रघुवंशी दारू खेड़ा, मुकेश रघुवंशी राति तलाई ,राधेश्याम ढंढेड़ी, राम सिंह बांगेडा मामादेव,मोहन सिंह रघुवंशी देवरी बेलारा, कार्यकारिणी सदस्य दयाराम भादवामाता एवं 18 कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किए गए। समाज विकास कार्यों के लिए आगामी बैठक नीलकंठ महादेव नीलकंठ महादेवपुरा बोरखेड़ी पानेरी पर शनिवार 15 जून को सुबह 11 बजे आयोजित की जाएगी।