logo

प्रशिक्षण समाप्त कर लोटी दुर्गा वाहिनी की बहनों का विहिप ने किया स्वागत

नीमच। विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में प्रतिवर्ष बहनों को प्रशिक्षित करने के लिए दुर्गा वाहिनी का वर्ग अलग-अलग स्थान पर लगाया जाता है। जिसके अंतर्गत इस बार यह प्रशिक्षण शिविर नागदा में आयोजित किया गया जिसमें 480 बहनों ने प्रशिक्षण में भाग लिया। नीमच जिले से लगभग 45 बहनों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।नीमच जिले के रामपुरा नवजीवन निशक्त जन कल्याण संघ की 26 बहनों ने दंड तलवार और नियुद्ध की विद्या प्राप्त की। जीवन में शस्त्र और शास्त्र दोनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। आज बहनों को स्वयं और अपने परिवार की रक्षा के लिए सचेत रहने की आवश्यकता है। नागदा में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग में भाग लेकर नीमच लोटी बहनों के साथ दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका पूजा सोनगरा, नगर संयोजिका  प्रिया ग्वाला, गुंजन माली भी ट्रेन द्वारा नीमच पहुंची। जिनका विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में पुष्पमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर मातृ शक्ति विभाग संयोजिका रेखा वर्मा, मातृ शक्ति जिला संयोजिका श्रीमती माया दवे,बाल संस्कार केन्द्र जिला प्रमुख सुनीता चौधरी, प्रखंड संयोजिका रीना अहीर, सह संयोजिका मीरा जोशी, विभाग गौ रक्षा प्रमुख लक्ष्मण राठौर, किशन अंदानी ,विनोद जैसवार, पं रामअवतार शर्मा, दिलीप ग्वाला, पवन जैसवार ,नितिन बागड़ी, विनोद गोठवाल सहित  कई अभिभावक गण उपस्थित रहे।

Top