logo

एमपी पीएससी में नियमित चिकित्सा अधिकारी के पद पर सिंगोली नगर में डॉक्टर इतेश व्यास एवं डॉक्टर सलोनी शर्मा व्यास के चयन से क्षैत्र में हर्ष की लहर

सिंगोली(माधवीराजे)।मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग (एमपी पीएससी) ने सोमवार शाम चिकित्सा अधिकारी चयन प्रक्रिया का अंतिम परिणाम जारी कर दिया जिसमें बचे हुए कुल 152 पदों पर डॉक्टरों की नियुक्ति हुई है जिसमें नगर सिंगोली से एमपी पीएससी में नियमित चिकित्सा अधिकारी के पद पर सिंगोली नगर के डॉक्टर इतेश व्यास एवं डॉक्टर सलोनी शर्मा व्यास का स्थानीय शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में चयन हुआ है जिससे व्यास परिवार सहित क्षैत्रवासियों में हर्ष की लहर है। डाॅक्टर इतेश व्यास ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है जिनके अथक प्रयासों एवं मेहनत से आज उनको यह उपलब्धि मिली है।

Top