नीमच। शहर में गोवंश व गोमाता की जान बचाने गौ सेवकों की टीम हर संभव प्रयास कर रही है चाहें परिस्थिति कैसी भी हों,यह गौ सेवक अपनी जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटते,ऐसा ही एक रेस्क्यू गौ सेवा दल के मितेश अहीर,पार्थ जोशी,विष्णु नायक,सूरज सौदे,युगल ठाकुर और नपा कर्मियों ने शनिवार की शाम को किया। जहा गौ सेवकों ने बरसते पानी में गहरे नाले में उतर गए और दलदल के बीच करीब 10 घंटे से फंसी गाय को एक घंटे की मशक्कत के बाद रेस्क्यू चला कर बाहर निकाला गया।जानकारी के अनुसार गऊसेवा दल को शनिवार शाम किसी राहगीर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि शहर के पंचवटी कॉलोनी के यहां रेल्वे अंडर ब्रिज से लगे गहरे नाले में गाय फंसी हुई हैओर पानी बड़ रहा है गाय डूब सकती है,उक्त सूचना पर गौ सेवक तत्काल मौके पर पहुचे और बरसते पानी के बीच ही नाले में उतर कर गाय को बाहर निकाला गया। जिसे गौ सेवक गौ एंबुलेंस की सहायता से गौ उपचार शाला ले गए जहां उसका उपचार गौ सेवकों द्वरा किया जा रहा है।गोसेवकों ने गोपालकों से अपील की है कि अपने गोवंश को सड़कों पर ना छोड़े ओर उन्हें सम्भाल कर रखे तकी कोई भी गोवंश दुर्घटना का शिकार ना हो।