नीमच। सावन के महीने में बारिश की हर बूँद से उत्पन्न मधुर संगीत प्रत्येक व्यक्ति के मन को प्रफुल्लित कर देता है। सावन के महीने कों ही भगवान शंकर का महीना माना जाता है इसी महीने में भोलेनाथ शंकर-पार्वती का ब्याह हुआ था तथा वह अपने ससुराल गये थे वहा उनका स्वागत जलाभिषेक से किया गया था।सावन के स्वागत ओर हरियाली अमावस्या को लेकर सी.टी.सी. के मैस क्लब में 02/08 तथा 03/08 / 2024 को सी.आर.पी.एफ के नीमच में स्थित सभी संस्थानों की महिलाओं के बीच हैप्पी सावन के अवसर पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन श्रीमती रजंनी दत्ता संदीप दत्ता पुलिस महानिरीक्षक / प्राचार्य के दिशा निर्देशन में श्रीमती मंजू यादव वेद प्रकाश यादव कमांडेण्ट एंव डॉ वन्दना भटनागर आशीष भटनागर उप. प्राचार्य (प्रशि/स्था.) सी.टी.सी द्वारा किया गया जिसमें ज्वेलरी बनाना, सलाद बनाना, मेहंदी, सिलाई तथा दिनांक 04/08/2024 को पासिंग ऑफ दी पार्सल, बेस्ट परिधान, मटकी रेस आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई,इन सभी प्रतियोगिताओं की रनर तथा विनर को श्रीमती रजंनी संदीप दत्ता पुलिस महानिरीक्षक / प्राचार्य द्वारा पुरस्कृत करने के बाद महिलाओं के साथ संवाद के दौरान भोजन का आयोजन किया गया इस दौरान सभी महिलाओं द्वारा आकर्षण का केन्द्र वहा पर डाले गये झूलों पर झूल कर कार्यक्रम का आनंद लिया गया। इस कार्यक्रम के दौरान सी.टी.सी. परिवार के अतिरिक्त श्रीमती सुरजीत कोर रामकृष्ण पुलिस उप महानिरीक्षक रेंज नीमच की अहम भूमिका रही। इस कार्यक्रम में नीमच स्टेशन के विभिन्न संस्थानों की समस्त अधिकारी, एवं सी.आर.पी.एफ के कार्मिको की महिलाओं के द्वारा बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया गया।