logo

महिला समन्वय शाखा ने किया दीपदान

नीमच।महिला समन्वय शाखा द्वारा कार्तिक मास प्रारंभ होने पर दीपदान का आयोजन किया गया।ग्वालटोली स्थित कल्पना चावला बस्ती में आयोजन के दौरान सर्वप्रथम भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं  दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।इस अवसर पर  महिला समन्वय शाखा के जिला संयोजिका लक्ष्मी प्रेमाणी ने कहा कार्तिक मास में सनातन धर्म  में पौराणिक   वर्णन है रोज सुबह शाम तुलसी और शालिग्राम  पर दीपक जरूर करना चाहिए। दीपक अंधकार को दूर कर ज्ञान को प्राप्त कर प्रतीक है।जिस तरह एक दीपक अपने आसपास के वातावरण को रोशन करता है इस तरह ज्ञान का प्रकाश अंधकार को मिटाता है। साथ ही आत्मा शुद्ध होती है दीपक जलने से जीवन में शुभ और सकारात्मकता बनी रहती है।इस दौरान कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बस्ती की कन्याके और महिलाएं उपस्थित थी। महिला समन्वय शाखा की सहसंयोजिका ममता गर्ग ने दीपावली क्यों मनाई जाती है का पौराणिक कथा का श्रवण करवाया। इस अवसर पर पूनम रोहिड़ा, महिला सुमन शर्मा, चंदा सेठिया, श्यामा चौहान सहित कई महिलाएं मोजूद रही।

Top

A PHP Error was encountered

Severity: Core Warning

Message: PHP Startup: Unable to load dynamic library 'i360.so' (tried: /usr/local/php74/lib/php/extensions/no-debug-non-zts-20190902/i360.so (libhs_runtime.so.5: cannot open shared object file: No such file or directory), /usr/local/php74/lib/php/extensions/no-debug-non-zts-20190902/i360.so.so (/usr/local/php74/lib/php/extensions/no-debug-non-zts-20190902/i360.so.so: cannot open shared object file: No such file or directory))

Filename: Unknown

Line Number: 0

Backtrace: