नीमच। भारतीय मजदूर संघ (BMS) जिला नीमच की एक महत्वपूर्ण बैठक जिलाध्यक्ष नितिन साहू की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में भारतीय मजदूर संघ के 70वें स्थापना दिवस को 23 जुलाई 2025 को उत्साहपूर्वक मनाने का निर्णय लिया गया। इसी अवसर पर पश्चिम क्षेत्र बिजली कर्मचारी महासंघ, जो BMS से संबद्ध है, के नवीन कार्यालय का उद्घाटन भी किया जाएगा।कार्यक्रम में नीमच क्षेत्र के विधायक दिलीपसिंह परिहार, विद्युत मंडल के अधीक्षण यंत्री एवं कार्यपालन यंत्री सहित विभिन्न श्रमिक संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य भाग लेंगे। यह आयोजन मजदूर एकता और संगठन की शक्ति को दर्शाने के साथ श्रमिक हितों को समर्पित रहेगा।बैठक में बिजली कर्मचारी महासंघ नीमच के कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार जैन, विद्युत पेंशनर संघ के जिलाध्यक्ष शंभुप्रसाद शर्मा, क्षेत्रीय सचिव राजमल व्यास, कृषि एवं ग्रामीण मजदूर संघ के महामंत्री चंद्रशेखर जायसवार, BMS के कोषाध्यक्ष राजेश पोरवाल, प्रदीप शर्मा, दिनेश शर्मा, प्रशांत कुशवाह सहित कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की जानकारी विद्युत पेंशनर संघ के जिलाध्यक्ष एवं BMS के जिला मीडिया प्रभारी शंभुप्रसाद शर्मा और सह मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर जायसवार द्वरा दी गई।