logo

आसमान से गिरे उल्कापिंड को नीमच जिले मे भी देखा गया 


नीमच।मध्यप्रदेश के कई जिलों में शनिवार शाम को आसमान में उल्कापिंड दिखाई दिया। आसमान से गिरते हुए दिखे इस उल्कापिंड में बेहद चमकती हुई रोशनी दिखी। जिसने भी इसे देखा अचंभित रह गया। इस बारे में जीवाजी वैधशाला उज्जैन के अधीक्षक का कहना है कि यह एक उल्कापिंड है। यह सामान्य तौर पर गिरते रहते हैं, यह पिंड आकार में बड़ा था इसलिए खुली आंखों से दिखाई दिया।यह रोशनी शाम 7:46 बजे के आसपास दिखाई दी करीब 40 सेकंड तक दिखे इस नजारे को लोगों ने अपने मोबाइल से कैद कर लिया। साथ ही सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया,शनिवार को गिरे इस उल्का पिंड को नीमच जिले के जावद मनासा पलसोड़ा क्षेत्र सहित मध्य प्रदेश के मालवानिमाड़ इलाके में लोगों ने आसमान से उल्कापिंड जैसी वस्तु गिरते देखी। दो टुकड़ों में गिरती हुई वस्तु चमक रही थी।नीमच, इंदौर,धार, खंडवा सहित अन्य इलाकों में लोगों ने उल्का पिंड के नीचे गिरते दौरान मोबाइल से इसके वीडियो भी बना लिए ओर वीडियो तुरंत ही इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गए, अलग-अलग जगहों से इसके देखे जाने की बात सामने आई है।

Top

A PHP Error was encountered

Severity: Core Warning

Message: PHP Startup: Unable to load dynamic library 'i360.so' (tried: /usr/local/php74/lib/php/extensions/no-debug-non-zts-20190902/i360.so (libhs_runtime.so.5: cannot open shared object file: No such file or directory), /usr/local/php74/lib/php/extensions/no-debug-non-zts-20190902/i360.so.so (/usr/local/php74/lib/php/extensions/no-debug-non-zts-20190902/i360.so.so: cannot open shared object file: No such file or directory))

Filename: Unknown

Line Number: 0

Backtrace: