logo

सुकमा 

 

 

छत्तीसगढ़ के सुकमा स्थित सीआरपीएफ के लिंगलपल्ली कैंप में एक जवान ने अपने साथियों पर फायरिंग की है। फायरिंग में चार जवानों की मौत हुई है। साथ ही चार जवान घायल हुए हैं। घायल जवानों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। फायरिंग करने वाले जवान का नाम रितेश रंजन है। उसे सीआरपीएफ कैंप में कस्टडी में लिया गया है। वहीं, अब घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया जा रहा है। घटना स्थल पर बस्तर आईजी जा रहे हैं। गोली चलाने वाले जवान को हिरासत में ले लिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी जवान रितेश ने विवाद के बाद गोली चलाया है। मगर अधिकारियों की तरफ से अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है।  सुकमा एसपी सुनील शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि घटना रात करीब तीन बजकर 25 मिनट की है। फायरिंग की घटना के बाद सीआरपीएफ की तरफ से स्थानीय पुलिस को जानकारी दी गई। गोलीबारी में सात जवानों को गोली लगी थी। दो जवानों की मौत मौके पर ही हो गई। अस्पताल में इलाज के दौरान दो जवानों की मौत हुई है। तीन जवानों को इलाज के लिए रायपुर ले जा रहे हैं। घटना के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। सीआरपीएफ के 50वीं बटालियन का यह कैंप लिंगलपल्ली में है। बताया जा रहा है कि पांच जवानों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था। इनमें दो की हालत गंभीर थी, जिनका इलाज के दौरान मौत हो गई है। वहीं, तीन घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है। यह इलाका नक्सल प्रभावित है। यहां जवान नक्सलियों से लोहा लेने के लिए तैनात थे। 

 

 

 

Top

A PHP Error was encountered

Severity: Core Warning

Message: PHP Startup: Unable to load dynamic library 'i360.so' (tried: /usr/local/php74/lib/php/extensions/no-debug-non-zts-20190902/i360.so (libhs_runtime.so.5: cannot open shared object file: No such file or directory), /usr/local/php74/lib/php/extensions/no-debug-non-zts-20190902/i360.so.so (/usr/local/php74/lib/php/extensions/no-debug-non-zts-20190902/i360.so.so: cannot open shared object file: No such file or directory))

Filename: Unknown

Line Number: 0

Backtrace: