logo

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष व मंडलम अध्यक्ष नियुक्त होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष

सिंगोली(निखिल रजनाती)। लंबे इंतजार के बाद क्षेत्र में देर शाम प्रदेश कांग्रेस द्वारा ब्लॉक और नगर कांग्रेस के पदों के लिए जारी की गई सूची में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पद पर मनीष जैन झाँतला और सिंगोली नगर कांग्रेस अध्यक्ष पद पर राजेश नागौरी एवं मंडलम अध्यक्ष पद पर वार्ड क्रमांक 9 के पार्षद राजेश भंडारी के नियुक्त होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में खुशी की लहर दौड़ गई।जैसे ही नियुक्तियों की जानकारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को लगी उन्होंने प्रदेश कांग्रेस द्वारा नियुक्त किए गए पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर तीनों ही पदाधिकारियों ने कहा कि जो जिम्मेदारियाँ कांग्रेस पार्टी द्वारा सौंपी गई है उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ पूरी करेंगे एवं सबको साथ लेकर संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे।तीनों नवनियुक्त पदाधिकारियों के अनुसार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ द्वारा आम जनता के हितों के लिए वचनपत्र में किए गए वचनों से आम जनता को अवगत कराकर जावद विधानसभा क्षेत्र सहित प्रदेश में कांग्रेस पार्टी का परचम लहराएंगे।नियुक्त तीनों ही पदाधिकारियों ने क्षेत्र के समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से आह्वान करते हुए कहा कि हमें हर हाल में पार्टी संगठन को मजबूत करना है और आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनावों के लिए अभी से तैयार होकर भाजपा की जनविरोधी नीतियों से आम जनता को अवगत कराना है और कहा कि जिस विश्वास और उम्मीद के साथ प्रदेश कांग्रेस ने जिम्मेदारियां सौंपी है उन्हें आप सब लोगों के सहयोग से सबको साथ लेकर संगठन को मजबूत कर पूरा करेंगे।

Top

A PHP Error was encountered

Severity: Core Warning

Message: PHP Startup: Unable to load dynamic library 'i360.so' (tried: /usr/local/php74/lib/php/extensions/no-debug-non-zts-20190902/i360.so (libhs_runtime.so.5: cannot open shared object file: No such file or directory), /usr/local/php74/lib/php/extensions/no-debug-non-zts-20190902/i360.so.so (/usr/local/php74/lib/php/extensions/no-debug-non-zts-20190902/i360.so.so: cannot open shared object file: No such file or directory))

Filename: Unknown

Line Number: 0

Backtrace: