logo

कांग्रेस ने मनाया 139 वा स्थापना दिवस, वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान, नागपुर से शुरू हुई है तैयार हम रैली

नीमच। कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा अपना 139 वा स्थापना दिवस मनाया गया, इस दौरान गांधी भवन पर तिरंगा ध्वज फहराते हुए राष्ट्रीय गान एवं महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया, तत्पश्चात कांग्रेस के 6 वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का शाल श्रीफल से सम्मान किया गया। गुरुवार को कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पर पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन, कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनिल चौरसिया, पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल,उमराव सिंह गुजर,महिला कांग्रेस अध्यक्ष आशा सांभर,मधु बंसल,बृजेश मित्तल,तरुण बाहेती,महेंद्र लॉक्स,कमल मित्तल,बृजेश सक्सेना,हरगोविंद दीवान,सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में कांग्रेस ने अपना 139 वा स्थापना दिवस मनाया, कार्यक्रम के दौरान 6 वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का शाल श्रीफल से सम्मान किया गया एवं कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनिल चौरसिया व पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अपना उद्बोधन दिया। पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन व कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनिल चौरसिया ने जानकारी देते हुए बताया कि आज कांग्रेस का 139 वां स्थापना दिवस मनाया गया है इसी दिन नागपुर में है तैयार हम रैली का शुभारंभ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी के नेतृत्व में किया जा रहा है इस रैली में कांग्रेस के नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी शामिल होंगे स्थापना दिवस के अवसर पर देश को जोड़ने के लिए न्याय यात्रा और डोनेशन की नई शुरुआत की गई है इसी प्रकार दूसरी यात्रा कार्यकर्ताओं के आवाहन पर मणिपुर से मुंबई तक 14 जनवरी को प्रारंभ की जा रही है जो 85 जिलों से होकर मुंबई में समाप्त होगी और यह 6 हजार किलोमीटर से अधिक की यात्रा रहेगी, यह यात्रा महिलाओं को न्याय गरीबों का अधिकार समाज सुधार सहित कई मुद्दों को लेकर आयोजित की जा रही है।

Top

A PHP Error was encountered

Severity: Core Warning

Message: PHP Startup: Unable to load dynamic library 'i360.so' (tried: /usr/local/php74/lib/php/extensions/no-debug-non-zts-20190902/i360.so (libhs_runtime.so.5: cannot open shared object file: No such file or directory), /usr/local/php74/lib/php/extensions/no-debug-non-zts-20190902/i360.so.so (/usr/local/php74/lib/php/extensions/no-debug-non-zts-20190902/i360.so.so: cannot open shared object file: No such file or directory))

Filename: Unknown

Line Number: 0

Backtrace: