logo

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए

सिंगोली(माधवीराजे)।ब्लॉक कांग्रेस एवं नगर कांग्रेस सिंगोली के संयुक्त तत्वावधान में आज दिनांक 21/05/2024 मंगलवार  को स्थानीय गांधी भवन कांग्रेस कार्यालय पर संचार क्रांति के जनक,युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत,पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी जी की 32 वीं पुण्यतिथि मनाई गई।उक्त जानकारी देते हुए नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेश नागौरी एवं सचिव अतुल मेहर ने बताया कि ब्लॉक कांग्रेस,नगर कांग्रेस,ब्लॉक महिला कांग्रेस,युवक कांग्रेस,सेक्टर एवं मंडलम के समस्त कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारीगण द्वारा 21 मई मंगलवार की शाम को कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पर उपस्थित होकर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी को याद करते हुए उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनीष जैन,नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेश नागौरी,जमील मेव,पंकज तिवारी,पार्षद राजेश भण्डारी,राजकुमार छीपा,भय्यू मिस्त्री,संदीप अग्रवाल,रितेशकुमार सेठिया सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Top

A PHP Error was encountered

Severity: Core Warning

Message: PHP Startup: Unable to load dynamic library 'i360.so' (tried: /usr/local/php74/lib/php/extensions/no-debug-non-zts-20190902/i360.so (libhs_runtime.so.5: cannot open shared object file: No such file or directory), /usr/local/php74/lib/php/extensions/no-debug-non-zts-20190902/i360.so.so (/usr/local/php74/lib/php/extensions/no-debug-non-zts-20190902/i360.so.so: cannot open shared object file: No such file or directory))

Filename: Unknown

Line Number: 0

Backtrace: