logo

सिंगोली में कांग्रेस ने मनाई नेहरूजी की पुण्यतिथि

सिंगोली(माधवीराजे)।कांग्रेस के समस्त कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा ब्लॉक कांग्रेस एवं नगर कांग्रेस सिंगोली के तत्वावधान में 27 मई सोमवार को शाम 8 बजे स्थानीय गांधी भवन कांग्रेस कार्यालय पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री,दूर दृष्टा,आधुनिक भारत के निर्माता  स्व. पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि मनाई गई।उक्त जानकारी देते हुए नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेश नागौरी एवं सचिव अतुल मेहर ने बताया कि ब्लॉक कांग्रेस,नगर कांग्रेस,ब्लॉक महिला कांग्रेस,युवक कांग्रेस,सेक्टर एवं मंडलम के समस्त कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण ने सोमवार को शाम 08 बजे कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन सिंगोली पर उपस्थित होकर स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर पुण्यतिथि मनाई।इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेश नागौरी,नगर कांग्रेस सचिव अतुल मेहर,मेहबूब मेव,संदीप अग्रवाल,इमरान खान सहित कई कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Top

A PHP Error was encountered

Severity: Core Warning

Message: PHP Startup: Unable to load dynamic library 'i360.so' (tried: /usr/local/php74/lib/php/extensions/no-debug-non-zts-20190902/i360.so (libhs_runtime.so.5: cannot open shared object file: No such file or directory), /usr/local/php74/lib/php/extensions/no-debug-non-zts-20190902/i360.so.so (/usr/local/php74/lib/php/extensions/no-debug-non-zts-20190902/i360.so.so: cannot open shared object file: No such file or directory))

Filename: Unknown

Line Number: 0

Backtrace: