logo

भाजपा कार्यकर्ता देश की तकदीर बदलने का काम कर रहे हैं

आभार प्रकट करने सिंगोली पहुँचे सांसद सुधीर गुप्ता

सिंगोली(माधवीराजे)।सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में मंदसौर संसदीय क्षेत्र से भाजपा के सुधीर गुप्ता तीसरी बार रिकार्ड मतों से विजय होकर सांसद बनकर दिल्ली पहुंचे है।इस बार चुनाव में जनता ने जी खोलकर सांसद गुप्ता को आशीर्वाद दिया और पिछले दोनों चुनावों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए पांच लाख से भी ज्यादा मतों से जिताकर सुधीर गुप्ता को सांसद बनाया है।जीत और मतदाताओं के आशीर्वाद के लिए धन्यवाद ज्ञापित करने सांसद सुधीर गुप्ता पूरे संसदीय क्षेत्र में धन्यवाद-आभार दौरा कर मतदाताओं और कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट कर रहे है इसी क्रम में 20 जून गुरूवार को सुबह 11 बजे सांसद सुधीर गुप्ता सिंगोली मंडल के मतदाताओं और कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करने सिंगोली पहुंचे।श्री गुप्ता के साथ जावद विधायक ओमप्रकाश सखलेचा,भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार भी थे।जिला महामंत्री अशोक सोनी विक्रम व मंडल अध्यक्ष गोपाल धाकड़ के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने नेताओं का जोरदार स्वागत-अभिनन्दन किया।स्थानीय भाजपा कार्यालय पर सिंगोली मंडल के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि मन्दसौर संसदीय क्षेत्र के एक-एक देवदुर्लभ कार्यकर्ता का तहेदिल से धन्यवाद और आभार प्रकट करता हूँ क्योंकि देश की तकदीर बदलने का सच्चा काम यदि कोई कर रहा है तो वे भाजपा कार्यकर्ता ही हैं जो लगातार तीसरी बार देश में भाजपा की सरकार बनाकर देश की तकदीर बदलने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।सांसद गुप्ता ने यह भी कहा कि आज पार्टी इस मुकाम तक पहुंची तो यह सब इन कार्यकर्ताओं की मेहनत का ही फल है।इस दौरान विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं पर आधारित पार्टी है यहाँ सब मिलकर काम करते हैं इसलिए हम पंचायत से लेकर संसद तक का चुनाव जीत रहे हैं।श्री सखलेचा ने कहा कि आपने आपका काम कर दिया अब हमारी बारी है,हम भी अपनी जिम्मेदारी को बखुबी निभाएँगे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार ने सभी का आभार प्रकट किया और कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को साल के 365 दिन ही पार्टी के लिए काम करना है,आने वाले समय में संगठन की अनेक योजनाओं पर काम करना है,हमारा कार्यकर्ता सिर्फ चुनाव में ही नहीं हर दिन चुनाव मानकर काम करता है इसलिए ही आज हम यहाँ तक पहुंचे हैं।कार्यक्रम को जिला महामंत्री अशोक सोनी विक्रम ने भी सम्बोधित किया।इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि शम्भूलाल धाकड़,मंडल महामंत्री राधेश्याम मेघवंशी,नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश जैन (भायाजी बगड़ा),उपाध्यक्ष मोतीलाल धाकड़,पार्षदों व सरपंचों सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री पारस जैन ने किया और आभार मंडल अध्यक्ष गोपाल धाकड ने व्यक्त किया।

Top

A PHP Error was encountered

Severity: Core Warning

Message: PHP Startup: Unable to load dynamic library 'i360.so' (tried: /usr/local/php74/lib/php/extensions/no-debug-non-zts-20190902/i360.so (libhs_runtime.so.5: cannot open shared object file: No such file or directory), /usr/local/php74/lib/php/extensions/no-debug-non-zts-20190902/i360.so.so (/usr/local/php74/lib/php/extensions/no-debug-non-zts-20190902/i360.so.so: cannot open shared object file: No such file or directory))

Filename: Unknown

Line Number: 0

Backtrace: