logo

व्यापारियों की मनमानी से नाराज किसानों ने मंडी गेट बंद कर किया प्रदर्शन,सचिव की समझाइश पर मामला शांत

नीमच। नीमच हाईवे स्थित चंगेरा मंडी में मंगलवार को अवकाश के बाद भी किसानों की उपज की नीलामी का कार्य किया गया। सोमवार को प्याज मंडी परिसर में उपज बचने के बाद मंडी प्रशासन ने मकर संक्रांति के अवकाश बावजूद उपज की नीलामी करने का निर्णय लिया था।लेकिन मंडी में किसानों के पहुचने के बाद भी व्यापारियों ने मंडी में नीलामी कार्य शुरू नही किया,जिसके चलते किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा।प्राप्त जानकारी के अनुसार आज मंगलवार को सुबह 11 बजे मंडी में नीलामी का कार्य शुरू हुआ। प्याज मंडी में किसानों की उपज की नीलामी शुरू होते ही व्यापारियों की तानाशाही देखने को मिली। सोमवार को नीलामी का कार्य खत्म होने के बाद 4 हजार कट्टे बच गए थे। इस पर किसानों की परेशानी को देखते हुए मंडी प्रशासन ने व्यापारियों की सहमति के बाद मंगलवार को नीलामी का कार्य पूर्ण करने का निर्णय लिया था। निर्णय के अनुसार आज चंगेरा मंडी में सुबह 11 बजे नीलामी का कार्य शुरू हुआ। कुछ ही देर में व्यापारियों की मनमानी के चलते किसानों ने विरोध दर्ज कराया। मंडी गेट बंद कर किसानों ने जय किसान जय जवान के नारे लगाए। अन्नदाताओं का कहना था कि व्यापारी हम्माल व बाईयां नहीं होने के कारण नीलामी कार्य नही हो पाएगा, किसानों के प्रदर्शन की भनक लगते ही मंडी सचिव उमेश बसेड़िया व इंस्पेक्टर समीर दास मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने व्यापारियों को समझाइश दे कर नीलामी कार्य शुरू करवाया। इस दौरान व्यापारियों ने मंडी परिसर में धूल-मिट्टी व अन्य तरह की परेशानियो के निराकरण की बात भी कही। इस पर मंडी सचिव ने व्यापारियों से कहा कि मंडी में धीरे-धीरे सभी व्यवस्थाएं जुटाई जा रही है। जल्द ही आपकी इस समस्या का समाधान भी हो जाएगा। वहीं किसानों का यह भी कहना था की मंडी व्यापारियों द्वारा किसानों को उपज के सही दाम नहीं दिए जा रहे हैं और मनमानी की जा रही है जिससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

Top

A PHP Error was encountered

Severity: Core Warning

Message: PHP Startup: Unable to load dynamic library 'i360.so' (tried: /usr/local/php74/lib/php/extensions/no-debug-non-zts-20190902/i360.so (libhs_runtime.so.5: cannot open shared object file: No such file or directory), /usr/local/php74/lib/php/extensions/no-debug-non-zts-20190902/i360.so.so (/usr/local/php74/lib/php/extensions/no-debug-non-zts-20190902/i360.so.so: cannot open shared object file: No such file or directory))

Filename: Unknown

Line Number: 0

Backtrace: