logo

 यादव महासभा ने मनाई धनीराम जी सगर की 122 वी जयंती 

नीमच। यादव समाज के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और सुवासरा के प्रथम विधायक स्वर्गीय धनीराम जी सगर की 122 वी जयंती के अवसर पर यादव महासभा द्वारा उन्हें याद किया गया यादव महासभा द्वारा प्रातः यादव स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक स्थल पर जयंती समारोह का आयोजन रखा गया इस दौरान ज्ञान मंदिर महाविद्यालय स्थित शहीद पार्क पर स्वर्गीय धनीराम जी सगर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया कार्यक्रम में नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल डॉक्टर संपत जाजू कांग्रेस के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष राजकुमार अहीर उमराव सिंह गुर्जर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बृजेश सक्सेना सहित यादव महासभा के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे इस दौरान सभी ने यादव समाज के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी धनीराम जी सगर की जयंती के अवसर पर अपने अपने विचार व्यक्त किए। यादव महासभा के अध्यक्ष राकेश सोन ने जानकारी देते हुए बताया कि यादव महासभा द्वारा महान स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय धनीराम जी सगर की 122 वी जयंती मनाई गई है धनीराम जी सगर यादव समाज के महान स्वतंत्रता सेनानी रहे जिन्होंने नीमच में कांग्रेस की स्थापना की और मंदसौर नीमच के जिला अध्यक्ष प्रभार पर रहे इसके साथ ही सुवासरा के प्रथम एमएलए भी रहे। उनके नेतृत्व में यादव समाज ने आजादी के आंदोलन में भाग लिया और भारत सरकार ने 11 स्वतंत्रता सेनानी घोषित किए जिनका नेतृत्व स्वर्गीय धनीराम जी सगर ने किया उन्हीं के नेतृत्व में यादव समाज के 6 महिलाएं एवं पांच पुरुषों ने आजादी के आंदोलन में भाग लिया और जीवन को समर्पित किया उनकी स्मृति में यादव समाज द्वारा यादव स्वतंत्रता सेनानी स्मारक बनाया जा रहा हैं। आज महान स्वतंत्रता सेनानी धनीराम जी सगर की 122 वी जन्म जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया गया।

 

Top

A PHP Error was encountered

Severity: Core Warning

Message: PHP Startup: Unable to load dynamic library 'i360.so' (tried: /usr/local/php74/lib/php/extensions/no-debug-non-zts-20190902/i360.so (libhs_runtime.so.5: cannot open shared object file: No such file or directory), /usr/local/php74/lib/php/extensions/no-debug-non-zts-20190902/i360.so.so (/usr/local/php74/lib/php/extensions/no-debug-non-zts-20190902/i360.so.so: cannot open shared object file: No such file or directory))

Filename: Unknown

Line Number: 0

Backtrace: