नीमच। शुक्रवार को भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी नीमच पहुंचे जहां उन्होंने अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में अटल बिहारी वाजपेई सभागार टाउन हाल में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन व किसान संगोष्ठी में भाग लिया। कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के संदर्भ में विस्तृत जानकारी दी चौधरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था कि 21वीं सदी भारत की होगी आज वह बात सत्य हुई है देश देश का नेतृत्व करने वाले हमारे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं जिन्होंने नारा दिया है कि भारत को आत्मनिर्भर भारत बनाएंगे जिसको लेकर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने किसानों के हित के लिए कई योजनाएं चलाई है और किसानों की खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए भी निरंतर प्रयास जारी हैं हमारा देश विदेशी नहीं भारतीय पद्धति पर चलेगा जैविक खेती और देसी खाद को लेकर भी योजनाएं चलाई जा रही है आज हम संकल्प ले की भारतीय किसान मोर्चे का प्रत्येक सदस्य गांव-गांव घर-घर जाएगा और एक पौधा लगाकर कमल खिलाएगा किसान मोर्चा ग्राम संयोजक से लेकर नीचे तक की कार्यकारिणी बनाएं गांव-गांव घर-घर जाए और बैठकर लेकर जनता को भाजपा की रीति नीति से अवगत कराएं साथ ही योजनाओं का लाभ दिलाएं कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने सभी को एक पौधा लगाकर कमल खिलाने का संकल्प भी दिलाया। सम्मेलन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी प्रदेश महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा विधायक दिलीप सिंह परिहार मनासा विधायक माधव मारू जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार प्रदेश कार्यकारिणी समिति सदस्य भगवान सिंह शक्तावत जिला पंचायत अध्यक्ष अवंतिका जाट महामंत्री सुखलाल पवार महामंत्री राजेश पाटीदार किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष नवल गिरी गोस्वामी सहित मंडलों के अध्यक्ष एवं किसान मोर्चा के पदाधिकारी मौजूद रहे।