logo

कॉलेज चलो अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम


सिंगोली।11 मई बुधवार को तहसील मुख्यालय स्थित शासकीय महाविद्यालय सिंगोली में कॉलेज चलो अभियान के अंतर्गत पृथक-पृथक कार्यक्रम में शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती वर्षा पिपलीवाल एवं सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंगोली के प्राचार्य रामलाल धाकड़ की उपस्थिति में उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रकाशित नई शिक्षा नई उड़ान पुस्तक की जानकारी के माध्यम से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर प्रो. जावेद हुसैन कुरैशी ने कॉलेज चलो अभियान के अंतर्गत सत्र 2022-23 प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित पी.पी.टी. एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की पी.पी.टी. द्वारा विद्यार्थियों को विशेष रूप से अवगत कराया।प्रो.शैलेष पहाड़े जी ने शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की।अंत में इस कार्यक्रम के नोडल अधिकारी प्रो. दिनेशचंद्र सालवी ने सफल कार्यक्रम के लिए विद्यालय के प्राचार्य एवं विद्यार्थियों का आभार प्रकट किया।

Top