logo

सिंगोली में 2 करोड़ 70 लाख के विकास कार्यो का हुआ लोकार्पण

सिंगोली।देवतलाई का सौंदर्यीकरण होने से नगर के लोगों को घूमने के लिए एक सुंदर स्थान बन कर तैयार हो चुका है जिसका लाभ नगर के लोगों को लेना चाहिए साथ ही महिलाओं के लिए शाम के समय यहां आकर घूमने का भी एक प्रमुख स्थान हो चुका है यहां के फव्वारा सेट के साथ देवतलाई के चारों तरफ इंटरलॉक टाइल लगने से देव तलाई की परिक्रमा आप लोग कर सकते हैं।मध्यप्रदेश शासन ने उद्योगों के क्षेत्र में कई बड़े निर्णय लिए हैं जिसमें उद्यम क्रांति योजना युवाओं के लिए शुरू की गई है जिसमें एक से लगाकर 50 लाख तक का लोन मध्य प्रदेश सरकार की गारंटी पर दिया जा रहा है इसमें आप किसी भी प्रकार के लघु उद्योग लगा सकते हैं महिलाएं ब्यूटी पार्लर हो पापड़ उद्योग हो ऐसे अनेक कार्य है जो घर बैठे कर सकते हैं।मध्यप्रदेश सरकार ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं आज हम 2 करोड़ 70 लाख के विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण करने जा रहे हैं जिसमें देवतलाई का सुंदरीकरण नगर के विभिन्न वार्डों में सीसी रोड का निर्माण स्नानघर टीन सेट आदि कार्य आपके नगर में संपूर्ण हो चुके हैं।यह बात मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा ने 21 मई शनिवार को नगर में संपन्न हुए लोकार्पण कार्यक्रम में बोल रहे थे।कार्यक्रम के प्रारंभ में नगर पंचायत के प्रशासक एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।इस अवसर पर देवतलाई मंदिर समिति द्वारा भी मंत्री सखलेचा का स्वागत किया गया वहीं सर्वप्रथम कन्याओं का पूजन किया गया।इस अवसर पर  भाजपा जिला महामंत्री अशोक सोनी विक्रम,मंडल अध्यक्ष गोपाल धाकड़,जिला मंत्री पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता मेहता,मंडल महामंत्री राधेश्याम मेघवंशी,भाजपा नगर अध्यक्ष सुरेशचंद जैन,सांसद प्रतिनिधि राजकुमार मेहता,मंडल उपाध्यक्ष प्रकाशचंद शर्मा,मोतीलाल धाकड़,बाबूलाल धाकड़,नगर भाजपा उपाध्यक्ष हरीश शर्मा, मंडल मंत्री सुनील सोनी,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पिंकी सोनी, पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शंभूलाल सुथार,युवा मोर्चा जिला मंत्री राकेश जोशी,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रशांत पालीवाल, अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष जीवन मेघवंशी,युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष बाबू गुर्जर, सुनील चौधरी,पारस जैन,लाला सोनी,ओमप्रकाश पाराशर, कौशल व्यास,राकेश माहेश्वरी सहित भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Top