logo

दो वर्ष बाद बड़े पैमाने पर अदा किया जाएगा हज,

ज़िला हज कमेटी ने प्रशिक्षण शिविर का किया आयोजन,हज यात्रियों का हुआ वैक्सीनेशन,दी गई जानकारी

नीमच। महेन्द्र उपाध्याय।हज का सफर एक बार फिर शुरू होने जा रहा है। कोरोना काल के मद्देनजर इस पवित्र यात्रा पर दो वर्ष से पाबंदी थी। सिर्फ मक्का के रहने वाले चंद लोग ही हज कर सकते थे।एहतियात के तौर पर दूसरे देशों से आने वाले यात्रियों पर पाबंदी लगाई गई थी।परंतु अब कोरोना काल की पाबंदिया हटने के बाद हज का सफ़र फिर शुरू होने जा रहा है। सऊदी अरब के मक्का शहर में होने वाली इस पवित्र यात्रा में दुनियां भर से लाखों लोग पहुंचते हैं। दो वर्ष बाद शुरू हो रही हज यात्रा पर नीमच से 14 हज यात्री जा रहे हैं। जिनके लिए मंगलवार को ज़िला हज कमेटी ने एक दिवसीय तरबियत और टीकाकरण कैंप का आयोजन किया। शहर क़ाज़ी सद्दाम हुसैन अत्तरी ने बताया कि हज का मुबारक सफर 2 साल बाद फिर शुरू होने जा रहा है। इस पवित्र यात्रा पर नीमच से 14 लोग जा रहे हैं। जिनके लिए आज प्रशिक्षण शिविर यहां लगाया गया है। कमेटी के जिलाध्यक्ष हाजी मोहम्मद हनीफ ने बताया कि हज पर जाने वाले लोगों के लिए टीकाकरण और तरबियत कैंप लगाया गया है। जिसमें हाजी शाहिद चौधरी द्वारा हज के अरकान सहित अन्य जानकारी दी गई है। यह कैंप मध्यप्रदेश हज कमेटी के आदेश पर लगाया गया था।इस दौरान शहर क़ाज़ी सद्दाम हुसैन अत्तरी, हाजी शाहिद चौधरी, हाजी मुबारिक हुसैन, रज्जाक चौधरी, शकील कुरैशी सहित हज पर जाने वाले यात्री मौजूद थे।

 

Top