logo

यातायात विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान 

नीमच। महेन्द्र उपाध्याय। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के एक दिवस पर यातायात विभाग द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जाता है जिसको लेकर शनिवार को यातायात विभाग द्वारा स्थानीय प्राइवेट बस स्टैंड पर यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें यातायात विभाग द्वारा ऑटो चालक बस चालक एवं बस स्टैंड पर मौजूद नागरिकों को यातायात नियमों के संदर्भ में जानकारियां दी गई।यातयात थाना प्रभारी मोहन भरावत ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस मुख्यालय से मिले निर्देशों के अनुसार प्रत्येक माह के एक दिवस में यातायात जागरूकता अभियान चलाया जाना है जिसको लेकर आज बस स्टैंड पर ऑटो चालक एवं बस चालकों को यातायात नियमों के पालन की जानकारी दी गई है इसके साथ ही वर्तमान में नशे से आजादी पकवाड़ा 12 जून से 26 जून तक मनाया जाना है इसको लेकर भी लोगों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया है यातायात विभाग द्वारा यह जागरूकता अभियान नीमच शहर के विभिन्न विद्यालयों ने भी चलाया जा रहा है और विभाग द्वारा यह जागरूकता अभियान निरंतर आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान यातायात विभाग द्वारा उपस्थित लोगों को नशे से दूर रहना और यातायात नियमों का पालन करने को लेकर शपथ भी दिलाई गई।
 

Top