logo

सिंगोली में आखिरी दिन भाजपा के अधिकृत एवं कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों ने किए नामांकन दाखिल


सिंगोली।नगरीय निकाय चुनाव हेतु घोषित चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख 18 जून शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के घोषित अधिकृत एवं कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों द्वारा अपने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए गए।स्थानीय तहसील कार्यालय पर दोपहर तीन बजे से पहले अपने अपने नामांकन पत्र जमा करने के लिए लंबी कतार लग गई थी।भाजपा ने जहाँ 17 जून को ही अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए थे जबकि कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा नामांकन दाखिल किए जाने तक नहीं की फिर भी शनिवार को नगर परिषद सिंगोली के वार्ड नं.1 से दीपादेवी-सुभाष शर्मा (भाजपा ),नसीम बानो(कांग्रेस), वार्ड 2 से मोतीलाल-प्रभुलाल धाकड़(भाजपा),अरविंद विश्नोई(कांग्रेस),वार्ड 3 से सन्तोषबाई-संजयकुमार(भाजपा),रेखा -सत्यनारायण वैष्णव(कांग्रेस),वार्ड 4 से लता-मनोजकुमार(भाजपा),सोनिया-कमल नायक(कांग्रेस),वार्ड 5 से सुरेशचन्द्र-मोहनलाल(भाजपा),नरेंद्र-मोतीलाल धाकड़(कांग्रेस),वार्ड 6 से सुनीलकुमार-रतनलाल सोनी (भाजपा),मनोज प्रजापत(कांग्रेस),वार्ड 7 से सुनीता-राजकुमार मेहता(भाजपा),सुशीला-सत्यनारायण विश्नोई(कांग्रेस),वार्ड 8 से कौशल किशोर व्यास(भाजपा), जमील मेव(कांग्रेस) वार्ड 9 से निशान्त-कैलाश जोशी (भाजपा),राजेश भंडारी(कांग्रेस),वार्ड 10 से मीनाक्षी-हेमराज धारवाल(भाजपा),अंतिम- निशिकांत शर्मा(कांग्रेस),वार्ड 11 से लीनादेवी-विकास सेन (भाजपा), सोनम चौधरी(कांग्रेस),वार्ड 12 से अशोक सोनी विक्रम(भाजपा), दिलीप-भरत शर्मा(कांग्रेस),वार्ड 13 से भावना-गोपाललाल सुतार(भाजपा),लाड़बाई-लीलाधर पांडे(कांग्रेस),वार्ड 14 से जीवन-शंकरलाल बलाई (भाजपा),ओम बलाई(कांग्रेस) और वार्ड नं.15 से श्रीमती गीताबाई-गोपाललाल धारवाल(भाजपा),परवीनबानो- सलीम(कांग्रेस)हैं।हाँलाकि कांग्रेस द्वारा अंतिम समय तक भी अपनी सूची घोषित नहीं की जिसके कारण कांग्रेस में भी संशय की स्थिति अंतिम समय तक बनी रही है वहीं अलग अलग वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।

Top