logo

भाजपा को बड़ा झटका, भाजपा से दो बार पार्षद रहे रैकवार ने छोड़ी भाजपा 

आप से किया नामांकन दर्ज 
मनासा। भाजपा में टिकिट वितरण से नाराज कार्यकर्ता अब पार्टी छोड़ रहे है। भाजपा से दो बार पार्षद रहे भाजपा नेता देवानन्द रैकवार ने भाजपा से इस्तीफा देकर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली। रैकवार ने वार्ड 12 से आप पार्टी से पार्षद पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। बता दे कि रैकवार और उनकी पत्नी मधुबाला दोनों ही भाजपा से परिसीमन से पहले वार्ड 10 से भाजपा से पार्षद रहे है। 10 वार्ड परिसीमन के बाद 12 हो गया। यहां से भाजपा ने पूर्व पार्षद किशोर जोलान्या को टिकिट दिया है। वही कांग्रेस की सूची अभी जारी नही हुई है। रैकवार के मैदान में होने से भाजपा को नुकसान उठाना पड़ सकता है। रैकवार ने कहा कि पार्टी ने जमीनी कार्यकर्ताओ की उपेक्षा की है। आप पार्टी से नामांकन दर्ज किया है। चुनाव जीतकर परिषद में जाऊँगा।

Top