नीमच। महेन्द्र उपाध्याय। 26 जून अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के उपलक्ष्य में नगर की सामाजिक संस्थाओं एवं संगठनों द्वारा जागरूकता रैली नुक्कड़ नाटक सहित विभिन्न आयोजन किए गए। रैली शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 से प्रारंभ हुई जो शहर के प्रमुख मार्गो से होती हुई फोर जीरो विद्युत चौराहा पर समाप्त हुई। जहां मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक भी किया गया। जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक वीरेंद्र सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि 26 जून को अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के उपलक्ष्य में सामाजिक न्याय विकास विभाग जिला पंचायत जिला प्रशासन द्वारा जन अभियान परिषद के आवाहन पर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।जिसमें नगर की सामाजिक संस्था गायत्री परिवार रोटरी क्लब उत्साह फाउंडेशन चाइल्ड हेल्प मिशन रेड क्रॉस एनएसएस के छात्र भारत विकास परिषद आकांक्षा फाउंडेशन नीमच स्थान समिति सहित अन्य संगठन शामिल थे। रैली क्रमांक 2 से प्रारंभ हुई जो फ्रूट मार्केट चौराहा पहुंची जहां मजदूरों को नशे से दूर रहने और नशे के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी गई।इसके साथ ही बस स्टैंड पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन भी किया गया।रैली का समापन 40 नंबर चौराहे पर किया गया।जहा लोकतंत्र का बड़ा पर्व जो वर्तमान में नीमच में आने वाला है उसको लेकर मतदाताओं को जागरूक भी किया गया।इसके साथ ही आज ही के दिन शहर के अलग-अलग सामाजिक संस्थाओं द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है