logo

सिंगोली में सिंगल यूज प्लास्टिक हुआ प्रतिबंधित


सिंगोली।नगर परिषद सिंगोली के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में गुरुवार से सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को प्रतिबंधित कर दिया गया है।मध्यप्रदेश शासन के आदेश अनुसार नगर परिषद क्षेत्र सिंगोली में सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर  30 जून 2022 से पूर्णतः प्रतिबंध लगा दिया गया है।गुरुवार से लगाए गए प्रतिबंध को देखते हुए नगर परिषद सिंगोली के प्रशासक  के आदेशानुसार मुख्य नगरपालिका अधिकारी प्रमोद जैन के निर्देश पर निकाय क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक यूज करने पर नगर परिषद पर्यवेक्षक द्वारा गठित दल द्वारा प्रतिबंधित प्लास्टिक का यूज करने पर शासन द्वारा निर्धारित अर्थदंड वसूल किया जावेगा उक्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Top