logo

हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत सायकल रैली का हुवा आयोजन

नीमच। महेंद्र उपध्य्याय।आजादी का 75वां वर्ष अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा अभियान के अतंर्गत आज शुक्रवार को शा.बा.उ.मा.वि.क्रं.2 विद्यालय से सायकल रैली का आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी  सी. के. शर्मा के मार्ग दर्शन में किया गया।संस्था के प्राचार्य ज्ञानवर्धन श्रीवास्तव एवं व्यायाम शिक्षक भरतसिंह कुमावत ने जानकारी देते हुए बताया कि सायकल रैली का शुभारंभ दोपहर 12:15 से जिला शिक्षा अधिकारी सी. के. शर्मा जिला परियोजना अधिकारी प्रलय कुमार उपाध्याय एवं संस्था के प्राचार्य ज्ञानवर्धन श्रीवास्वतव ने हरी झण्डी दिखाकर किया। जिसमें विद्यालय के लगभग 70 छात्रों ने सायकल रैली में सहभागिता की यह रैली विद्यालय परिसर प्रारम्भ हुई जो कमलचौक खुर्शीद टॉकीज चौराहा, जैन भवन के सामने से मीडिल स्कूल ग्राउण्ड होते हुए अम्बेडकर मार्ग गायत्री मंदिर के सामने होती हुई पुनः शा.बा.उ.मा.वि.क्रं.2 नीमच परिसर पर सम्पन्न हुई। रैली का संचालन व्यायाम शिक्षक भरतसिंह कुमावत ने किया ओर रैली में पुष्कर धाकड़,संजय प्रजापति, आर.सी. पंवार का सराहनीय योगदान रहा।

Top