logo

नपा अध्य्क्ष ओर उपाध्यक्ष के निर्वाचन को लेकर कलेक्टर ने लिया टाउन हॉल का जायजा,दिए आवश्यक दिशा निर्देश                   

 नीमच। महेंद्र उपाध्याय। नीमच नगर पालिका अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन शनिवार को टाउन हाल में होने हैं इसके साथ ही नगर पंचायतों के भी अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया अगले दिन रविवार को की जानी है नीमच नगर पालिका अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन प्रक्रिया शनिवार को टाउन हाल में होगी जिसको लेकर शुक्रवार को कलेक्टर मयंक अग्रवाल जिला पंचायत सीईओ गुरुप्रसाद एसडीएम ममता खेड़े सहित अन्य अधिकारी टाउन हॉल पहुंचे और यहां की बैठक व्यवस्था सहित सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इसके अतिरिक्त व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी अधीनस्थ अधिकारियों को दिए गए। कलेक्टर मयंक अग्रवाल ने बताया कि शनिवार को नगर पालिका नीमच अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं पांच नगर पंचायतों के अध्यक्ष उपाध्यक्ष और नीमच में अपीलीय समिति का निर्वाचन भी किया जाना है जिसको लेकर शेड्यूल पूर्व में जारी हो चुके हैं जिसको लेकर आज टाउन हॉल का जायजा लिया गया है यहां बैठक व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था देखी गई है। साथ ही अधिकारियों को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं ताकि शांतिपूर्ण तरीके से अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष निर्वाचन कराए जा सके।।                          

Top