जीरन।आजादी के स्वर्ण जयंती वर्ष में हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज शासकीय महाविद्यालय जीरन में रैली का आयोजन किया गया। प्रभारी प्राचार्य डॉ. के. एल. जाट के निर्देशन में तिरंगा रैली महाविद्यालय प्रांगण से जीरन नगर के मुख्य मार्ग होते हुए बस स्टैंड, नीमचौक, प्रतापगढ़ दरवाजा आदि नगर के मार्गो एवं चौराहों से होकर नगर वासियों को तिरंगा झंडा अपने घर पर फहराने का संदेश देते हुए विद्यार्थियों ने राष्ट्र प्रेम के नारों से जन चेतना फैलाई एवं राष्ट्रीय ध्वज के प्रति नगर वासियों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागृत किया गया। रैली की शुरुआत से पहले प्राचार्य द्वारा समस्त विद्यार्थियों को एवं स्टाफ को तिरंगा झंडे के प्रति अपने संवैधानिक अधिकारों की शंपथ दिलाई समस्त महाविद्यालय स्टाफ का रैली को सफल बनाने के लिए हर घर झंडा अभियान समिति द्वारा आभार प्रकट किया गया।