logo

आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव के तहत एसएसवीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वारा निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा,                        

नीमच। आजादी के 75 वे अम्रत महोत्सव के तहत घर-घर तिरंगा अभियान को लेकर एचएचवीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल विद्यालय के शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं द्वारा विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई यह तिरंगा यात्रा सरस्वती विद्यालय विकास नगर से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गो से होती हुई पुनः सरस्वती विद्यालय पहुंची जहां यात्रा का समापन किया गया एसएसवीएम सीनियर सेकंडरी विद्यालय की प्राचार्य कविता जिंदल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आजादी के 75 वे अम्रत महोसत्व को लेकर चलाए जा रहे घर-घर तिरंगा अभियान को लेकर आज एसएसवीएम सीनियर सेकेंडरी विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा 75 फिट तिरंगा, 75 टूकड़ियों ,75 दीपो से भारत माता की आरती 75 शिक्षकों के साथ विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई इस दौरान देश के नाम शहीद हुए वीर सपूतों की सजीव झांकी भी तिरंगा यात्रा में शामिल की गई है। तिरंगा यात्रा सरस्वती से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गो से होती हुई सरस्वती विद्यालय पर ही समाप्त हुई इस दौरान भारत माता चौराहे पर 75 दीपक की आरती भी की गई।।               

Top