logo

भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया हर घर तिरंगा फहराने का संकल्प

सिंगोली(निखिल रजनाती)।देश की आजादी के 75 वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के लिए  भारतीय जनता पार्टी मण्डल भैसरोडगढ़-बोराव के कार्यकर्ताओं ने भी तैयारियां शुरू कर दी है।05 अगस्त शुक्रवार को दशहरा मैदान के बाहर एकत्रित होकर अभियान की शुरुआत की।भाजपा तिरंगा अभियान के मण्डल संयोजक चन्दू टेलर ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में 13 से 15 अगस्त तक चलाये जा रहे हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व सांसद सीपी जोशी,भाजपा जिला अध्यक्ष गौतम दक,चित्तौड़गढ़ जिला प्रमुख सुरेश धाकड़,भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील जैन के निर्देशानुसार कार्यकर्ताओं द्वारा हर बूथ पर हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा।  इस मौके पर तिरंगा अभियान के मण्डल संयोजक चन्दू टेलर,भाजपा नेता मनीष गांधी,भाजपा शक्तिकेन्द्र संयोजक मनोज मेवाड़ा,भाजपा बोराव बूथ अध्यक्ष ओम सेन,बूथ अध्यक्ष सूरज सुथार,अशोक मेवाड़ा, रितिक पीपल्दा,गोपालपुरा भाजपा नेता मुकेश मेवाड़ा,बंशीलाल धाकड़,पिंटू राठौर,वार्ड पंच लादू तेली,लाभचंद राठौर सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Top