नीमच। नीमच नगर पालिका उपाध्यक्ष पद के लिए नाम निर्देशन पत्र दोपहर 1:15 से 1:45 तक जमा किए गए वही नाम निर्देशन पत्रों की जांच 1:45 से 2:00 बजे तक की गई पश्चात अन्य प्रक्रिया में पूर्ण कर दोपहर 2:30 बजे उपाध्यक्ष पद हेतु मतदान प्रक्रिया प्रारंभ की गई जिसमें रंजना करण परमार को 27 वोट मिले वही कांग्रेस के कविता लॉक्स को 13 मत प्राप्त हुवे। इस प्रकार उपाध्यक्ष की सीट भी भाजपा के कब्जे में आई।