logo

जीरन में कांग्रेस के रामकरण सगवारिया बने अध्यक्ष

जीरन। नगर परिषद जीरन का रविवार को फैसला हुआ। यहां 15 वार्ड से चुनकर आए पार्षदों ने कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी रामकरण सगवारिया को अध्यक्ष का ताज पहनाया। वहीं भाजपा की यशोदा मधुसुदन राजोरा को हार का सामना करना पड़ा। चुनावी नतीजों में कांग्रेस के रामकरण सगवारिया को 8 वोट व भाजपा की यशोदा मधुसुदन राजोरा को 7 मत मिले।

Top