सिंगोली।07 अगस्त 2022 रविवार को भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुनील जैन के नेतृत्व में राजस्थान के भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिंगोली नगर परिषद के नवनियुक्त नगर परिषद सिंगोली के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का स्वागत किया।राजस्थान सीमा के समीपवर्ती मध्यप्रदेश की नगरपालिका सिंगोली में रविवार को हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर भाजपा के सुरेश जैन बगड़ा व उपाध्यक्ष पद पर मोतीलाल धाकड़ के विजय होने पर भैसरोडगढ़-बोराव मण्डल के कार्यकर्ताओं ने मण्डल अध्यक्ष सुनील जैन के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर बधाई दी।स्वागत करने वालो में भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील जैन,तिरंगा अभियान के मण्डल संयोजक व युवा नेता चन्दू टेलर,भाजपा नेता मनीष गांधी,भाजपा शक्तिकेन्द्र प्रभारी मनोज मेवाडा,तेजमल राठौर,कैलाशचंद,रामलाल सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।