logo

हर घर तिरंगा अभियान सीआरपीएफ जवानों ने निकाली तिरंगा रैली

नीमच। आजादी के 75 वे अम्रत महोत्सव हर घर तिरंगा अभियान के अंर्तगत शनिवार को सीआरपीएफ जवानों द्वारा सीआरपी एफ परिसर से तिरंगा वाहन रैली निकाली,यह रैली सीआरपीएफ से प्रारंभ हुई जो शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पुंन सीआरपीएफ परिसर में समाप्त हुई,रैली में सबसे आगे डीजे पर देश भक्ति गीत बज रहे थे वही रैली में शामिल जवान भारत माता की जय के नारे लगाते हुवे निकल रहे थे।ज्ञात हो कि प्रधान मंत्री द्वारा आजादी का 75 वा अम्रत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है यह अभीयान 11 अगस्त से प्रारम्भ होकर 17 अगस्त तक चलेगा जिसमे सभी विभागों को हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने विभन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जा रही है और आम जन से हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की अपील की जा रही है।

Top