कुरेशी ने ली बैठक कार्यकर्ताओ से की वन टू वन की चर्चा।
नीमच।महेंद्र उपध्याय।आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के सन्दर्भ और कांग्रेस संगठन को मजबूती प्रदान करने को लेकर नीमच जिले के प्रभारी मुजीब कुरेशी आज रविवार को नीमच कांग्रेस कार्यालय पहुचे,जहां कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पर जिला बैठक का आयोजन किया गया।जिसमें प्रभारी मुजीब कुरेशी ने बूथ स्तर से लेकर महिला कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने,कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने और एक जुट होकर कार्यकरने एव निष्क्रिय कार्यकर्ताओ को सक्रिय होने की बात कही। श्री कुरेशी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि टिकट किसी को भी मिले हमें एकजुट होकर कांग्रेस के निशान की तरफ देख कर कार्य करना होगा तभी हम कांग्रेस को मजबूती प्रदान कर पाएंगे।आपसी द्वेष और गुटबाजी से उठकर कांग्रेस के लिए कार्य करना होगा जो अपनी मातृ संस्था का नहीं हो सकता वह किसी का भी नहीं हो सकता।प्रदेश कांग्रेस द्वारा नियुक्त नीमच जिले के प्रभारी कुरेशी ने नीमच प्रवास के दौरान कार्यकर्त्ताओ से वन टू वन चर्चा भी की और सभी कार्यकर्त्ताओं की भावना से अवगत होकर अपनी रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष को भेजी जाएगी।मुजीब कुरेशी ने संगठन इकाइयों के कामकाजी समीक्षा भी तथा आगामी कार्य योजना पर विमर्श भीकिया। बैठक के दौरान पूर्व मंत्री नरेंद्र नाहटा, उमराव सिंह गुर्जर सत नारायण पाटीदार मधु बंसल राजकुमार अहीर बाबू सलीम बृजेश मित्तल,सहित प्रदेश कांग्रेस,जिला कांग्रेस,ब्लाक कांग्रेस मंडल,सेक्टर,जिला कांग्रेस सेवादल,जिला युवक कांग्रेस,जिला भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन जिला महिला कांग्रेस,किसान कांग्रेस,जिला इंटक व ग्रामीण मजदूर संघ समस्त मोर्चा संगठन ,प्रकोष्ठ पूर्व मंत्री,विधायक,जिला कांग्रेस अध्यक्ष व विधान सभा, कांग्रेस प्रत्यशी नगरपालिका,नगर परिषद के निर्वाचित कांग्रेस पक्ष के अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं पार्षद गण जनपद व जिला पंचायत के कांग्रेस के निर्वाचित प्रतिनिधि समस्त कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे।