logo

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल पहुंचे नीमच,युवक कांग्रेस ने वाहन रैली से की अगवानी,हुवा कार्यकर्ता सम्मेलन                   

नीमच। मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रभारी नियुक्त होने के बाद जेपी अग्रवाल आज शुक्रवार को नीमच पहुंचे जहां स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लिया। वही युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष भानु प्रताप के नेतृत्व में प्रदेश प्रभारी नीमच आगमन पर वाहन रैली से उनकी अगवानी की गई,रैली कलेक्टर चौराहे से प्रारंभ हुई जो गोमाबाई रोड होते हुए अंबेडकर मार्ग मेसी शोरूम फवारा चौक कमल चौक विजय टॉकीज चौराहा होते हुए टाउन हॉल पहुंची जहां रैली कार्यकर्ता सम्मेलन में परिवर्तित हुई। कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश प्रभारी जयप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि हम अन्य पार्टी से बेहतर लोग हैं कांग्रेस का नारा था कि हिंदू मुस्लिम भाई भाई, रोटी कपड़ा और मकान,जब कांग्रेस ने आंदोलन शुरू किया तो कई लोग अपने परिवार को छोड़कर देशभक्ति के लिए गांधीजी के साथ जुटे और अंग्रेजों को भारत छोड़ने पर मजबूर कर दिया जो रास्ता हमने सुना है उसमें हमें ध्यान रहता है कि हम कांग्रेस के निष्ठावान सिपाही हैं हमें अपनी जिम्मेदारी निभानी है भाजपा देश को बदलने की बात करती है उनकी पार्टी में एक भी जवाहरलाल नेहरू इंदिरा गांधी राजीव गांधी जैसे लोग नहीं है कांग्रेस के इतिहास को वे लोग खुद की पार्टी से जोड़ने का काम कर रहे हैं महात्मा गांधी को गोली मारने वाले इनके आदर्श हैं एक तरफ देश में गरीबी भुखमरी बेरोजगारी खराब सड़कें जैसे कई मुद्दे हैं परंतु मोदी सरकार द्वारा उन मुद्दों पर ध्यान ना देते हुए चीते छोड़े जा रहे हैं और इन चितो के शिकार के लिए हिरण भी लाए जा रहे हैं जब हिरण मारने पर सलमान खान को कोर्ट के इतने चक्कर काटने पड़े तो मोदी जी पर कितने प्रकरण दर्ज होने चाहिए। इन सबसे हटकर कांग्रेस पार्टी देश हित की पार्टी है और विकासवादी सोच के लोग कांग्रेस में हैं आने वाले वर्ष 2023 के चुनाव में हम सभी को एकजुट होकर कांग्रेस को जिताना है एकजुटता का परिचय दें चाहे चुनाव जो भी लड़े अरे उसका साथ देना है वो रास्ता चुनो जो मुश्किल हो। कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद प्रदेश प्रभारी टाउन हॉल में एक-एक कार्यकर्ता से रूबरू भी हुए।कार्यकर्ता सम्मेलन को मध्य प्रदेश सह प्रभारी कुलदीप इंदौरा,सहप्रभारी सीपी मित्तल,प्रदेश कांग्रेस प्रभारी मुजीब कुरैशी, सह प्रभारी चंद्रशेखर शर्मा और जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजीत कांठेड़ ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री नरेंद्र नाटा पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल महिला कांग्रेस प्रभारी मीनाक्षी जयसवाल प्रत्याशी सतनारायण पाटीदार उमराव गुर्जर राजकुमार अहीर जिला पंचायत सदस्य तरुण बाहेती मधु बंसल युवक अनिल चौरसिया कांग्रेस जिला अध्यक्ष भानु प्रताप राठौर सहित कई वरिष्ठ नेता और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी दिवंगत आत्माओं को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई।

Top