सिंगोली (निखिल रजनाती) ।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा कन्याकुमारी से शुरू की गई भारत जोड़ो यात्रा का समर्थन करने और संदेश प्रसारित करने के उद्देश्य से देशभर में अलग अलग हिस्सों में भारत जोड़ो संदेश यात्रा निकाली जा रही है।नीमच जिले में इस यात्रा की शुरुआत जावद विधानसभा क्षैत्र में राजस्थान की सीमा से सटे सिंगोली तहसील के अरनिया महादेव से शुरू होगी।यात्रा के एक बार शुरू हो जाने के बाद संबंधित क्षैत्र के कार्यकर्ता यात्रा को आगे से आगे बढ़ाते जायेंगे।संदेश यात्रा का समापन भारत जोड़ो यात्रा (राहुल गांधी) के मध्यप्रदेश में प्रवेश करने पर उज्जैन में होगा।यात्रा की विशेषता यह होगी कि इसमें किसी भी नेता का नेतृत्व नहीं होगा।यात्रा में शामिल प्रत्येक कार्यकर्ता संदेश यात्रा का अगुवा होगा।यात्रा में शामिल प्रत्येक कार्यकर्ता का बायोडाटा सीधे भारत जोड़ो यात्रा के पोर्टल पर सबमिट किया जाएगा।यात्रा का उद्देश्य महज भारत जोड़ो यात्रा का संदेश प्रसारित करते हुए कांग्रेस को मजबूत करना और विभिन्न वर्ग समुदाय के लोगों को आपस में जोड़ना है।सिंगोली क्षैत्र में शुरू होने वाली भारत जोड़ो संदेश यात्रा गांधी जयंती 2 अक्टूबर को अरनिया महादेव से सुबह 9 बजे शुरू होगी जो धारडी,कदवासा,बिलखंडा, महुपुरापुरण,कंवरजी की खेड़ी, लंवा,राजपुरा होते हुए झांतला में संपन्न होगी।यात्रा के शुभारंभ अवसर पर भारत जोड़ो यात्रा के नीमच जिला प्रभारी तरुण बाहेती मौजूद रहेंगे इसमें क्षैत्र के समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हो सकेंगे।