logo

नपा अध्यक्ष ने किया गांधी वाटिका का निरीक्षण स्वच्छता सहित सीरत और सूरत बदलने दिया निर्देश  

नीमच। शनिवार को नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा अधिकारियों के साथ चालक गांधी वाटिका पहुंची और जहां उन्होंने गांधी वाटिका का बारीकी से निरीक्षण किया और साफ-सफाई सहित गांधी वाटिका में व्यवस्था सुधारने को लेकर अधिकारियों को निर्देशित भी किया गया।शहर के सबसे बड़े बगीचों में गांधी वाटिका को एक बार फिर नया रूप देने की तैयारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चौपड़ा अधिकारियों और सभापति के साथ शहर के गांधी वाटिका बगीचे में पहुंची। उन्होंने बगीेचे का बारिकी से निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। और बगीचे के कर्मचारियों से चर्चा की। मीडिया से चर्चा करते हुए नपाध्यक्ष चौपड़ा ने बताया कि,आज बगीचे का निरीक्षण किया गया है। यहां पहली प्राथमिकता साफ-सफाई को दी जाएगी। कुछ सफाईकर्मियों की कमी को भी पूरा किया जायेगा। साथ ही पीने के और बगीचों में पौधों के पानी की व्यवस्था भी की जाएगी। इसके अलावा यहां लगे फाउंटेन में फव्वारों में सुधार किया जाएगा, और पुनः बदक भी फाउंटेन में छोड़ी जाएगी।

Top