जावद। गवर्नमेंट महात्मा गांधी महाविद्यालय जावद की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई स्वयंसेविका मनीषा जोशी तथा स्वयंसेवक लक्ष्यराज सिंह शक्तावत युवा कल्याण एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के साहसिक गतिविधि शिविर (एडवेंचर कैंप) में हिमाचल प्रदेश पोंग डैम हिमाचल प्रदेश में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। शिविर गतिविधियां मुख्यरूप से नाव चलाना, तेराकी तथा बाढ़ संबंधित आपदा प्रबंधन के विभिन्न गुणों से स्वयंसेवकों को अवगत कराना तथा आपदा के समय जन सेवा हेतु तैयार किया जाना हैं साथ ही मनीषा जोशी ने शिविर में आयोजित कल्चर एक्टिविटी में मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर लोटी। इसी उपलक्ष पर संस्था की जावद टीम एवं महाविद्यालय परिवार ने दोनों स्वयं सेवकों का गुलदस्ता, दुपट्टा माला पहनाकर बधाई शुभकामनाएं दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।साथ ही मनीषा जोशी संस्था बि.आर.फाउंडेशन की जावद तहसील अध्यक्ष हैं जो कि बेजुबान जानवरों पक्षियों के लिए जल पात्र एवं पर्यावरण संरक्षण वृक्षारोपण में अपनी अहम भूमिका निभा चुकी। इस विशेष उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एन के पाटीदार, रासेयो जिला संगठक डॉ .एम .एस. सलूजा रासेयों कार्यक्रम अधिकारी प्रो. संजय कुमार पंवार,संस्था की नीमच जिला अध्यक्ष साक्षी नागर, जावद तहसील उपाध्यक्ष दीपक बैरागी, तहसील उपाध्यक्ष पायल माली,महासचिव लक्ष्मी सेन,तहसील सचिव विकास अहिंर, तहसील सचिव अनु धाकड़, तहसील कोषाध्यक्ष आरती पंवार आदि बड़ी संख्या में मौजूद रहे।