logo

दीपावली के मद्देनजर शहर में यातायात व्यवस्था में हुवा फेर बदल,3 दिन परिवर्तित मार्गो से होगा आवागमन

नीमच।दीपावली महापर्व होने से शहर में अत्यधिक भीड़ एवं यातायात का दबाव अधिक रहेगा जीस को लेकर यातायात व्यवस्था सुव्यस्थित करने हेतु विभाग द्वारा 3 दिवस शहर का मार्ग परिवर्तन किया गया है जिसमे 22.10.2022 को धनतेरस 23.10.2022 को रूप चौदस एवं 24.10.2022 को दीपावली पर्व के दौरान प्रातः 09:00 बजे से रात्रि 09:00 बजे तक शहर का मार्ग परिवर्तित रहेगा। पुलिस अधीक्षक सुरज कुमार वर्मा के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुन्दर सिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक फुलसिंह परस्ते के मार्गदर्शन में प्रभारी यातायात मोहन भरावत द्वारा दीपावली महापर्व के दौरान नीमच शहर में आमजनों द्वारा खरीदारी के दौरान अत्यधिक भीड़ रहने के कारण यातायात का अत्यधिक दबाव रहने एवं भीड़ के दौरान वाहनों के आवागमन से अव्यवस्था उत्पन्न होने संबंधी बातों को दृष्टिगत् रखते हुए यातायात थाना प्रभारी सुबेदार मोहन भरावत के नेतृत्व में दिनांक 22.10.2022 को धनतेरस, दिनांक 23.10.2022 को रूप चौदस एवं दिनांक 24.10.2022 को दीपावली पर्व के दौरान आवागमन को सुचारू रूप से संचालित एवं सुव्यस्थित करने हेतु प्रातः 09:00 बजे से रात्रि 09:00 बजे तक शहर का मार्ग परिवर्तीत रहेंगा। इस दौरान यातायात प्रतिबंधित मार्ग जिसमे चार पहिया वाहन फव्वारा चौक से विजय टाकीज चौराहा तक।पुस्तक बाजार से जाजु बिल्डीग- घण्टाघर-नयाबाजार से बारादरी चौराहा तक ओर मार्ग पर दो पहिया वाहनों का अधिक दबाव बड़ने की स्थिती में दो पहिया वाहन भी प्रतिबंधित किये जा सकेगें।वही पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने से हाट मैदान-वीर पार्क रोड़-चौपडा चौराहा तक वाहन आ जा सकेंगें। इसी प्रकार बस स्टेंड से बारादरी,फव्वारा चौक, शौरूम चौराहा होते हुए वाहन आजा सकेंगे।बस स्टेण्ड से मूलचंद मार्ग मसिह चर्च-चौकन्ना बालाजी तक वाहनों का आवागमन रहेगा। मैसी शोरूम चौराहे से टीवीएस शोरूम-बंसलचौराहा-गोमाबाई रोड तक आ जा सकेंगें।ओर यातायात पार्किग व्यवस्था के लिए दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों की पार्किंग व्यवस्था दशहरा मैदान, टाउन हाल, ज्ञान मन्दिर के पास, पुरानी नगर पालिका, हेमु कालोनी चौराहा से बर्फ फैक्ट्री के सामने, मीडिल स्कूल ग्राउन्ड जैन भवन के पास राठौर परिसर के सामने  व्यवस्था की गई है।

Top