भोपाल। मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को अक्टूबर माह का वेतन दीपावली से पहले मिलेगा और इस सम्बन्ध में गुरुवार को आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस साल अक्टूबर महीने के तीसरे सप्ताह में दीपावली पर्व होने की वजह से मध्यप्रदेश सरकार ने शासकीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले अक्टूबर महीने का वेतन भुगतान करने का निर्णय लिया है और 20 अक्टूबर गुरुवार को आयुक्त कोष,लेखा एवं संचालनालय मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा सभी जिला कोषालय अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए हैं वहीं 22 अक्टूबर को चौथा शनिवार होने के कारण कोषालयों में अवकाश रहता है लेकिन कर्मचारियों को दीपावली पूर्व वेतन भुगतान करने के लिए शनिवार को भी प्रदेश के सभी जिला कोषालयों में कार्यदिवस घोषित किया गया है।