logo

विज्ञान प्रदर्शनी वाहन पहुंचा नीमच, दैनिक जीवन में काम आने वाली वस्तुओं पर विज्ञान के नियमों की दी जानकारी   

नीमच। आओ विज्ञान सीखे उद्देश्य की पूर्ति को लेकर मध्यप्रदेश भोपाल आंचलिक विज्ञान केंद्र और राज्य शिक्षा केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में विज्ञान प्रदर्शनी वाहन नीमच जिले में पहुंचा है यहां नीमच के चयनित विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को दैनिक जीवन में काम आने वाली वस्तुओं में विज्ञान के कौन से नियम लागू होते हैं की विस्तृत जानकारियां दी जा रही है शुक्रवार को विज्ञान प्रदर्शनी वाहन शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 में पहुंचा था जहां विद्यालय के बालक बालिकाओं सहित संकुल के बालक बालिकाओं ने विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभिन्न जानकारियां हासिल की। टेक्निकल इंजीनियर अनिल सोलंकी ने जानकारी देते हुए बताया कि वैसे तो विज्ञान प्रदर्शनिया पूरे मध्यप्रदेश में आयोजित की जानी है परंतु आओ विज्ञान सीखें के उद्देश्य को लेकर मध्यप्रदेश भोपाल आंचलिक विज्ञान केंद्र और राज्य शिक्षा केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में नीमच जिले के 13 चयनित विद्यालयों के लिए विज्ञान प्रदर्शनी वाहन नीमच पहुंचा है यह वाहन 31 अक्टूबर को भोपाल से रवाना हुआ था जो 30 नवंबर तक नीमच जिले में रहेगा और जिले के चयनित 13 विद्यालयों में विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन एवं दैनिक जीवन में काम आने वाली वस्तुओं में विज्ञान के कौन से नियम लगते हैं की जानकारी दी जा रही है इस विज्ञान प्रदर्शनी वाहन में ताले,गाड़ी पार्ट्स,नल इलेक्ट्रॉनिक आइटम सहित अन्य वस्तुएं लगाई गई है जो कैसे काम करती है और उनमें कौन से नियम विज्ञान के लागू होते हैं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना ही इस वाहन का उद्देश्य है।

Top