logo

शासकीय आर.वी. कॉलेज मनासा में मनाई गई "जनजाति गौरव, आदिवासी नायक ,स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बिरसा मुंडा जी की जयंती", बनाई रंगोली, आयोजित हुई प्रतियोगिताएं

मनासा। शासकीय रामचंद्र विश्वनाथ महाविद्यालय में 15 नवंबर को आदिवासी समाज के नायक और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बिरसा मुंडा के जन्म दिवस के अवसर पर "जनजाति गौरव दिवस" मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्था प्राचार्य एवं कला संकाय अध्यक्ष व कार्यक्रम प्रभारी डॉ स्मिता रावत ने भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर की। तत्पश्चात निबंध लेखन भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। भाषण प्रतियोगिता में अंतिम सेन ,पायल शर्मा ने बिरसा मुंडा जी के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ.एम.एल. धाकड़ ने बिरसा मुंडा के जीवन पर प्रकाश डाला। एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा महाविद्यालय परिसर में बिरसा मुंडा जी की विशाल रंगोली बनाई। महाविद्यालय के वाणिज्य संकाय अध्यक्ष डॉ अनिल जैन एनसीसी प्रभारी जी. के. कुमावत, कला संकाय विभाग अध्यक्ष डॉ. स्मिता रावत ,सदस्य प्रो. मधु कुशवाहा एवं महाविद्यालय के समस्त शिक्षक गण एवं बड़ी संख्या में एनएसएस स्वयंसेवक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे। मंच संचालन आरती उपाध्याय एवं सलोनी पंचारिया ने किया। आभार प्रदर्शन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी अरुण कुमार चौरसिया ने किया।

Top