logo

नीमच से निकली भारत जोड़ो यात्रा,उज्जैन के लिए किया प्रस्थान 

नीमच।देश मे नफरत ओर घृणा के भाव को समाप्त करने,रोजगार के अवसर प्रदान करने व राजनीति में आई असमानता को दुर करने के उद्देश्य से कांग्रेस द्वारा राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है। इसको लेकर नीमच में भी भारत जोड़ो उपयात्रा का आयोजन किया गया। जो शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन नीमच से निकली और उज्जैन तक जाएगी।यात्रा में जिले के संगठन प्रभारी मुजीब क़ुरैशी एवं प्रदेश कांग्रेस द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक भी शामिल रहे।कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजीत कांठेड़ एवं भारत जोड़ो यात्रा के जिला समन्वयक तरुण बाहेती तथा जिला कांग्रेस के प्रवक्ता भगत वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत जोड़ो यात्रा पूरे जिले में अलग अलग ब्लाकों में निकाली जा रही है। प्रदेश के निर्देशानुसार नीमच जिले से उज्जैन उपयात्रा निकाली जाना है।भारत जोड़ो पद यात्रा नीमच से 18 नवंबर शुक्रवार को गांधी भवन नीमच से प्रारम्भ हुई जो  उज्जैन तक जाएगी यात्रा हरकीयाखाल-चलदु के बीच रात्रि विश्राम करेगी। 19 नवंबर को यह यात्रा दोपहर में मल्हारगढ़ में मंदसौर जिले की जिला कांग्रेस कमेटी को सौपी जाएगी जो आगे उज्जैन तक लगातार चलेगी। इससे पूर्व आज 17 नवंबर को जावद से यात्रा नीमच के लिए निकाली गई जिसका रात्रि विश्राम नीमच में हुवा,यात्रा में भोजन,आवास व्यवस्था,चिकित्सा की व्यवस्था लगातार रहेगी।भारत जोङो यात्रा के प्रभारी तरूण बाहेती ने बताया कि नीमच से भारत जोड़ो यात्रा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ निकाली जा रही है। यात्रा को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्त्ताओ मे अपार उत्साह है भारत जोड़ो यात्रा नीमच शहर के प्रमुख मार्गो से निकलकर मंदसौर की ओर रवाना हुई और जो यात्री यात्रा में सहभागिता कर रहे हैं वह यात्रा के साथ मंदसौर जिले की बॉर्डर तक सम्मिलित रहेंगे। उसके पश्चात मंदसौर जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं पदाधिकारी उक्त यात्रा को अगले जिले तक पहुंचाएंगे। यात्रा में सबसे आगे डीजे पर भारत जोड़ो यात्रा के गाने बजाए जा रहे थे वही यात्रा में शामिल सभी लोग हाथों में तिरंगा और कांग्रेस के झंडे लिए कतार बद्ध चल रहे थे।

Top