logo

आम आदमी पार्टी को मिल रहा है जावद क्षैत्र में जनसमर्थन 


सिंगोली (निखिल रजनाती) । आम आदमी पार्टी के मध्यप्रदेश प्रमुख पंकजसिंह,प्रदेश प्रवक्ता एवं क्षेत्रीय संगठन सचिव नवीनकुमार अग्रवाल एवं जिला अध्यक्ष अशोक सागर के दिशा निर्देश एवं तत्वाधान में मिशन 2023 के तहत आम आदमी पार्टी जावद विधानसभा प्रभारी सुधीर गांधी ने रविवार को सरवानिया महाराज क्षेत्र का दौरा एवं कार्यकर्ताओं से संवाद प्रारंभ किया जिसमें आम आदमी पार्टी के संगठन सचिव डॉ राजू पाल,उदयराम,जिला उपाध्यक्ष एवं उपसरपंच सेदरिया,भरत पाटीदार,भंवरलाल जबड़ा भी साथ में थे।उक्त जानकारी देते हुए आम आदमी पार्टी के जावद विधानसभा प्रभारी सुधीर गांधी ने  बताया कि आज आम आदमी पार्टी ने सरवानिया महाराज, अमलीभाट, ढाबा, ढाबादेह, बराड़ा बांगरेड़ और अरनिया मामादेव क्षैत्र के नागरिकों, कार्यकर्ताओं से उनकी समस्याएं जानी एवं उनके समाधान के बारे में विस्तृत चर्चा की। इस दौरान आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर क्षेत्र के अमरसिंह ढाबा,किशोर बराड़ा और कँवरलाल ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

Top