logo

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान तक पहुँचा लव जिहाद का मामला

मन्दसौर में मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन                                                                                                                                            सिंगोली(निखिल रजनाती)। जावद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आरोली गढ़वाड़ा में लव जिहाद की घटना को लेकर पीड़ित पक्ष ने धाकड़ युवा महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व  सिंगोली नगर परिषद उपाध्यक्ष मोतीलाल धाकड़ एवं भाजपा नेत्री एवं पूर्व राष्ट्रीय महिला इकाई धाकड़ युवा महासंघ की अध्यक्ष  हेमलता धाकड़ के नेतृत्व में प्रदेश के मुखिया शिवराजसिंह चौहान को 8 दिसम्बर गुरुवार को मंदसौर प्रवास के दौरान अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए उन्हें ज्ञापन सौंपकर न्याय की माँग की।श्री धाकड़ के नेतृत्व में पीड़ित पक्ष ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सौंपे गए ज्ञापन में बताया कि लड़की की माँ के बयान के अनुसार मेरी पुत्री को बहला फुसलाकर अपहरण करके रेहान पिता अजीम खान पठान निवासी ग्राम आलोरी गरवाडा ले गया जिसकी शिकायत लेकर प्रार्थीया मन्जुबाई निवासी ग्राम लुहारिया चुण्डावत थाना रतनगढ़ पहुंची कि मेरी पुत्री ससुराल ग्राम दामोदरपुरा थाना जावद को रेहान पिता अजीम खान पठान जाति मुसलमान निवासी ग्राम आलोरी गरवाडा थाना रतनगढ़,मोबाईल नम्बर 6370365738, 9009238620 का बहला फुसलाकर अपहरण कर ग्राम दामोदरपुरा थाना जावद से दिनांक 29.11.2022 को ले गया है एवं वह मेरी पुत्री के साथ गलत संबंध कर सकता है तथा कोई घटना घटित कर सकता है व मेरी पुत्री का धर्म परिवर्तन करवा सकता है इसलिए उक्त अपराधी को पकड़ा जाये और सख्त कार्यवाही की जावे तथा मेरी पुत्री को हमारे परिवार वालों को सौंपा जाये तथा उक्त अपराधी पूर्व में भी किसी अन्य हिन्दू समाज की लड़की के साथ छेडछाड कर चुका है जिसकी रिपोर्ट रतनगढ़ थाने में दर्ज है।ज्ञापन में बताया गया है इस घटना में रफीक पिता सिद्दीक खान,इमरान पिता रईस खान सफीक पिता वहीद खान, अय्युब पिता बाबू खां,समीर पिता अप्पु खां,आसिफ पिता मुन्ना खान,पप्पु पिता रज्जाक खान,भुट्टा पिता रज्जाक खान, वाहिद (वाहफ) पिता बाबू खां, गुड्डू पिता मुन्ना खां,जावेद पिता जब्बार खां सभी निवासी ग्राम आलोरी गरवाड़ा के निवासी हैं जो कि रेहान की माता एवं उसके मकान से सामान खाली करवाकर कही और बसाने में इन लोगों का सहयोग है तथा आसिफ पिता मुन्नाखान निवासी ग्राम आलोरी गरवाड़ा के घर में इन लोगों का सामान रखा है।परिजनों ने मांग की है कि उपरोक्त अपराधियों के विरुद्ध जल्द से जल्द कार्यवाही हो और मेरी पुत्री को ढूंढ कर मुझे सौंपा जाए उन्होंने अंदेशा जताया कि मेरी पुत्री के साथ कहीं श्रद्धा जैसी घटना ना हो जाए।

Top