सिंगोली(निखिल रजनाती)।16 दिसम्बर शुक्रवार को चित्तौड़गढ़ जिले की बेगूँ विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने गौसेवा की।भाजपा मंडल बोराव के युवा नेता चन्दू टेलर के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गायों के पोषण आहार की व्यवस्था करके जन्मदिन मनाया गया।भाजपा मंडल उपाध्यक्ष मनोज मेवाड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि युवा नेता चन्दू टेलर के जन्मदिन के अवसर पर शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने कछाला गोशाला में गायों को चारा खिलाते हुए गौसेवा कर जन्मदिन मनाया गया।इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील जैन,भाजपा मंडल महामंत्री लाभचंद राठौर,भाजपा नेता मनीष गांधी,दीनदयाल स्मृति मंच के मण्डल मंत्री लादू तेली,भाजपा बूथ अध्यक्ष सूरज सुथार,दीनदयाल मंच के उपाध्यक्ष रमेश मेघवाल,प्रदीप सुथार सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।