logo

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने हड़ताल के छठे दिन ताली ओर थाली बजाकर किया विरोध

नीमच। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ मध्यप्रदेश के प्रांतीय आव्हान पर दो सूत्रीय मांगो को लेकर प्रदेश के समस्त जिलो के साथ नीमच जिले में भी अधिकारी कर्मचारी 15 दिसम्बर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है।हडताल के छठे दिन मंगलवार को जिले के लगभग 350 संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अधिकारीयों ने स्थानिय जिला अस्पताल स्थित ट्रामा सेंटर के समीप ताली ओर थाली बाजार कर जम कर नारे बाजी करते हुवे विरोध प्रदर्शन किया। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी कार्यकारिणी अध्यक्ष दिनेश मालवीय ने जानकारी देते हुए बताया कि संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अपनी 2 सूत्रीय मांगों को लेकर 15 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं और उनकी हड़ताल के चलते कई स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही है वर्तमान में हड़ताल का छठा दिन है और जिला चिकित्सालय में कॉलेज के स्टूडेंट्स द्वारा स्वास्थ्य सेवाएं संभाली जा रही है जो कि कभी भी खतरनाक साबित हो सकती है हम हमारे विरोध के माध्यम से मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित कराना चाहते हैं जब भी हमारी मांगे पूर्ण होगी हम तत्काल हमारी हड़ताल स्थगित कर पुनः काम पर लौट जाएंगे।

Top